Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

एनसीबी की हिरासत में बीएसएफ के कांस्टेबल की मौत: पुलिस

चंडीगढ़/अमृतसर, 23 मार्च (भाषा) स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा एक मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए एक बीएसएफ कांस्टेबल की एजेंसी की हिरासत में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हिरासत में उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कांस्टेबल जसविंदर सिंह को एक मामले में पूछताछ के सिलसिले में तीन मार्च को जम्मू से पकड़ा गया था, जिनकी शुक्रवार रात अमृतसर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

अमृतसर के मकबूलपुरा थाना प्रभारी जसजीत सिंह ने बताया कि एनसीबी द्वारा एक मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए कांस्टेबल की हालत अचानक बिगड़ने के बाद मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

शनिवार को अमृतसर सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया।

जसविंदर सिंह की मां गुरमीत कौर ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि उनका बेटा छुट्टी पर घर आया था और तीन मार्च को एनसीबी की जम्मू इकाई उसे अपने साथ ले गई।

कौर ने बताया कि परिवार को 20 मार्च को उसकी (जसविंदर) तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई।

उन्होंने कहा कि उन्हें यह नहीं बताया गया कि उसे क्यों ले जाया गया था।

कौर ने कहा, “हमें न्याय चाहिए।”

परिजनों ने आरोप लगाया कि जसविंदर सिंह के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। उन्होंने रविवार को जम्मू में विरोध प्रदर्शन कर न्याय की मांग की। जसविंदर की पत्नी ने भी मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

भाषा

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल

नेत्रपाल