Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

तमिलनाडु: अन्नाद्रमुक ने सीट बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया

चेन्नई, 23 मार्च (भाषा) ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने सोमवार को भाजपा सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक दलों के लिए सीट बंटवारे की व्यवस्था को सोमवार को अंतिम रूप दे दिया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के शीर्ष नेता अंबुमणि रामदास और अम्मा मक्कम मुनेत्र कषगम (एएमएमके) प्रमुख टीटीवी दिनाकरन सहित गठबंधन दलों के नेताओं की उपस्थिति में, अन्नाद्रमुक प्रमुख के. पलानीस्वामी ने पार्टी मुख्यालय में सीट बंटवारे की घोषणा की।

समझौते के अनुसार, भाजपा 27 सीटों पर, पीएमके 18 सीटों पर और एएमएमके 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश