Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

न्यूयॉर्क में एयर कनाडा का विमान पोर्ट अथॉरिटी के वाहन से टकराया, दो लोगों की मौत: सूत्र

(स्लग में बदलाव के साथ)

न्यूयॉर्क, 23 मार्च (एपी) एयर कनाडा का एक विमान न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पोर्ट अथॉरिटी के एक वाहन से टकरा गया, जिसके चलते दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी प्राधिकारियों ने दी।

दुर्घटना की जांच के बारे में जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि इस दुर्घटना के कारण विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जबकि क्षतिग्रस्त वाहन विमान के पास खड़ा दिखा। उक्त व्यक्ति ने यह जानकारी अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर दी क्योंकि वह जारी जांच के बारे में जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं था।

एयरलाइन के एक बयान के अनुसार, विमान में 72 यात्री और चार चालक दल के सदस्य सवार थे, यह जैज एविएशन की उड़ान थी जो एयर कनाडा की ओर से संचालित की जा रही थी।

इससे पहले, न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी पोर्ट अथॉरिटी ने एक बयान में कहा, “रविवार रात लगभग 11:45 बजे, एयर कनाडा की ओर से संचालन कर रही जैज एविएशन की एक उड़ान ने ला गार्डिया हवाई अड्डे पोर्ट अथॉरिटी के एक बचाव और अग्निशमन वाहन को टक्कर मार दी, जो किसी दूसरी घटना की सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचा था।”

अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच के दौरान हवाई अड्डा बंद रखा गया।

जैज एविएशन ने हादसे की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया।

विमानन कंपनी जैज एविएशन ने एक बयान जारी कर दुर्घटना की पुष्टि की और बताया कि यात्रियों और चालक दल की सूची प्रारंभिक है और इसकी पुष्टि होना बाकी है।

नेशनल ट्रोसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने कहा कि वह इस घटना की जांच कर रहा है।

यह उड़ान मॉन्ट्रियल के प्रमुख हवाई अड्डे मॉन्ट्रियल-पीयर एलीट ट्रुडो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी।

एपी जोहेब अमित

अमित

अमित

अमित