Breaking News

मिडिल-ईस्ट संकट के बीच फर्टिलाइजर पर अलर्ट भारत, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुलाएंगे हाई-लेवल बैठक     |   दिल्ली के करोल बाग में पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत     |   कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, ईंधन टैंक में धमाका और भीषण आग     |   मिडिल-ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत, कच्चे तेल की कीमतों में 5% से ज्यादा की गिरावट     |   मिडिल-ईस्ट में 82वां एयरबोर्न डिवीजन के 1000 सैनिक भेजेगा अमेरिका     |  

बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम जारी; 85.19 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण, लड़कियों ने मारी बाजी

पटना, 23 मार्च (भाषा) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने सोमवार को 12वीं की कक्षा का परिणाम जारी कर दिया जिसमें 85.19 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी और इसे राज्य में किए जा रहे शिक्षा सुधारों का परिणाम बताया।

बोर्ड द्वारा लगातार आठवीं बार रिकॉर्ड समय में 12वीं का परिणाम जारी किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, मात्र 25 दिन में मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में कुल 85.19 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस बार के परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 86.23 रहा जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.29 रहा।

बोर्ड के अनुसार, दो से 13 फरवरी 2026 तक हुई 12वीं की परीक्षा में कुल 13.17 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए जिनमें 6.75 लाख छात्राएं और 6.42 लाख छात्र थे।

परिणाम के अनुसार, ‘‘सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले 26 विद्यार्थियों (टॉपर्स) में 19 छात्राएं और सात छात्र शामिल हैं।’’

शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा और मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई।

भाषा कैलाश खारी

खारी