Breaking News

मिडिल-ईस्ट में 82वां एयरबोर्न डिवीजन के 1000 सैनिक भेजेगा अमेरिका     |   इजरायल में ईरान का क्लस्टर मिसाइल अटैक, 12 लोग घायल     |   दिल्ली: मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा के लिए आज सर्वदलीय बैठक     |   इराक में सीरियाई बेस पर रॉकेट हमले को लेकर चार संदिग्ध गिरफ्तार     |   अमेरिकी कोर्ट ने Meta पर लगाया 3100 करोड़ का जुर्माना     |  

पुडुचेरी: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार ने नौ अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

पुडुचेरी, 23 मार्च (भाषा) पुडुचेरी के उपराज्यपाल ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नौ अप्रैल को परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

पुडुचेरी प्रशासन के गृह विभाग द्वारा सोमवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों, स्थानीय निकायों, वाणिज्यिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में छुट्टी घोषित की गई है ताकि उनमें कार्यरत कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

उपराज्यपाल ने सरकार के विभिन्न विभागों के दैनिक वेतनभोगियों के लिए नौ अप्रैल को सवैतनिक अवकाश की भी घोषणा की।

केंद्र शासित प्रदेश में नौ अप्रैल को चुनाव होंगे।

भाषा यासिर शोभना

शोभना