Breaking News

कांग्रेस को पूर्व मुख्यालय 24 अकबर रोड खाली करने का फाइनल नोटिस     |   इजरायल पर ईरान का बड़ा हमला, तेल अवीव समेत कई शहरों पर मिसाइल-ड्रोन स्ट्राइक     |   आम आदमी पार्टी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और उनके तीन साथी गिरफ्तार     |   अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान की पहल, पड़ोसी देशों को दिया सैन्य गठबंधन का न्योता     |   मिडिल-ईस्ट जंग से ग्लोबल ऑयल रिस्क बढ़ा, फिलीपींस ने किया इमरजेंसी का ऐलान     |  

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइल से सोमवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

संसद14 मोदी लोस

पश्चिम एशिया युद्ध ने भारत के समक्ष अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कीं; सरकार तत्पर: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध ने भारत के समक्ष कई अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं, लेकिन सरकार स्थिति से निपटने के लिए सजग और तत्पर है।

दि16 न्यायालय वांगचुक

मामले में अब कुछ नहीं बचा: न्यायालय ने वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका का निपटारा किया

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत हिरासत, के खिलाफ उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंगमो द्वारा दायर याचिका का सोमवार को निपटारा कर दिया।

प्रादे33 न्यायालय हरियाणा बलात्कार

उच्चतम न्यायालय ने गुरुग्राम में बच्ची से बलात्कार के मामले में हरियाणा सरकार, डीजीपी से जवाब मांगा

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने गुरुग्राम में चार साल की बच्ची से बलात्कार मामले की सीबीआई या एसआईटी से जांच कराने के अनुरोध से संबंधित याचिका पर हरियाणा सरकार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और अन्य से सोमवार को जवाब मांगा।

संसद7 शाह पंजाब लोस

अधिकारी की आत्महत्या मामले पर पंजाब के सांसद लिखकर दें तो सीबीआई जांच कराई जाएगी: शाह

नयी दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि यदि पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के एक अधिकारी की आत्महत्या के मामले में प्रदेश के सांसद पत्र लिखकर दें तो वह इस मामले की सीबीआई जांच कराने का आदेश दे देंगे।

संसद1 चौधरी भाषा लोप्र

किसी राज्य पर हिंदी सहित कोई भी भाषा नहीं थोपी जा रही: जयंत चौधरी

नयी दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने सोमवार को स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत किसी राज्य पर हिंदी समेत कोई भी भाषा नहीं थोप रही।

दि10 एनआईए जम्मू छापे लाल किला

लाल किला बम विस्फोट मामले में एनआईए ने जम्मू कश्मीर के कई स्थानों पर छापेमारी की

नयी दिल्ली/श्रीनगर: पिछले साल लाल किले के पास कार में हुए बम धमाके के मामले की जांच के तहत राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दि2 दिल्ली बिजली दर लीड बढ़ोतरी

दिल्ली में अप्रैल में बढ़ सकती हैं बिजली की दरें

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार की ओर से तीन बिजली वितरण कंपनियों को 38,000 करोड़ रुपये से अधिक के लंबित भुगतान की तैयारी किए जाने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में अप्रैल से बिजली की दरों में वृद्धि होने की संभावना है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

वि2 ईरान अमेरिका

ईरान ने अमेरिका की धमकी के बाद दी होर्मुज जलडमरूमध्य को ‘पूरी तरह’ बंद करने की चेतावनी

अराद (इज़राइल): अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे के अहम बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की रविवार को धमकी दी।

अर्थ15 दिल्ली आर्थिक समीक्षा

दिल्ली आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश,प्रति व्यक्ति आय 5.31 लाख रुपये रहने का अनुमान

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में आर्थिक समीक्षा 2025-26 सोमवार को पेश की।

अर्थ16 शेयर दोपहर

घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी; सेंसेक्स, निफ्टी करीब तीन प्रतिशत टूटे

मुंबई: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण एशियाई बाजारों में बेहद कमजोर रुझान के मद्देनजर सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को कारोबार के दौरान करीब तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

वि8 अमेरिका लीड एयर कनाडा

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर एयर कनाडा का एक विमान पोर्ट अथॉरिटी के वाहन से टकराया

न्यूयॉर्क: एयर कनाडा का एक विमान न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पोर्ट अथॉरिटी के वाहन से टकरा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

खेल1 खेल हॉकी पुरस्कार

हार्दिक, सुखजीत, संजय , अभिषेक हॉकी इंडिया वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में

नयी दिल्ली: भारत के स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह, फॉरवर्ड सुखजीत सिंह और अभिषेक और डिफेंडर संजय इस साल हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में हैं ।

भाषा खारी जोहेब

जोहेब

जोहेब