Breaking News

रूस का दावा: एक रात में तबाह किए 389 यूक्रेनी ड्रोन     |   कांग्रेस को पूर्व मुख्यालय 24 अकबर रोड खाली करने का फाइनल नोटिस     |   इजरायल पर ईरान का बड़ा हमला, तेल अवीव समेत कई शहरों पर मिसाइल-ड्रोन स्ट्राइक     |   आम आदमी पार्टी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और उनके तीन साथी गिरफ्तार     |   अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान की पहल, पड़ोसी देशों को दिया सैन्य गठबंधन का न्योता     |  

पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, दो लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़, 23 मार्च (भाषा) पंजाब पुलिस की अमृतसर में स्थित काउंटर-इंटेलिजेंस इकाई ने मादक पदार्थ तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्तियों के संबंध पाकिस्तान में एक तस्कर और विदेश में मौजूद एक सरगना से जुड़े हैं, जो सीमा पार से खेप भेजने की साजिश रच रहे थे।

डीजीपी ने कहा कि इस संबंध में अमृतसर के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्‍ठ (एसएसओसी) थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा प्रचेता जोहेब

जोहेब