Breaking News

रूस का दावा: एक रात में तबाह किए 389 यूक्रेनी ड्रोन     |   कांग्रेस को पूर्व मुख्यालय 24 अकबर रोड खाली करने का फाइनल नोटिस     |   इजरायल पर ईरान का बड़ा हमला, तेल अवीव समेत कई शहरों पर मिसाइल-ड्रोन स्ट्राइक     |   आम आदमी पार्टी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और उनके तीन साथी गिरफ्तार     |   अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान की पहल, पड़ोसी देशों को दिया सैन्य गठबंधन का न्योता     |  

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र से पहले 'खीर' समारोह आयोजित किया गया

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) दिल्ली सरकार ने सोमवार को बजट सत्र से पहले विधानसभा में ‘खीर’ समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आगामी बजट विकास की गति तेज करने, बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और निवासियों के जीवन स्तर में सुधार लाने पर केंद्रित होगा।

इस समारोह में कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ-साथ किसान, चिकित्सक और शिक्षक भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए, गुप्ता ने कहा कि बजट का लक्ष्य बेहतर नागरिक सुविधाएं, उन्नत बुनियादी ढांचा और एक ऐसा सकारात्मक वातावरण तैयार करना है जहां लोग आराम से रह सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार निवासियों की लंबे समय से लंबित आकांक्षाओं को पूरा करने और दिल्ली के विकास को एक नयी गति देने के लिए काम कर रही है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, बजट में छात्रों के लिए बेहतर सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना तथा स्वच्छ हवा व हरित राजधानी सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम शामिल होंगे।

उन्होंने इस बजट को दिल्ली को अधिक रहने योग्य और टिकाऊ बनाने की एक कार्ययोजना करार दिया है।

गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले एक साल में राष्ट्रीय राजधानी में विकास की दिशा बदलने के लिए काम किया है और यह बजट उन प्रयासों को और मजबूत करेगा।

भाषा

प्रचेता जोहेब

जोहेब