Breaking News

रूस का दावा: एक रात में तबाह किए 389 यूक्रेनी ड्रोन     |   कांग्रेस को पूर्व मुख्यालय 24 अकबर रोड खाली करने का फाइनल नोटिस     |   इजरायल पर ईरान का बड़ा हमला, तेल अवीव समेत कई शहरों पर मिसाइल-ड्रोन स्ट्राइक     |   आम आदमी पार्टी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और उनके तीन साथी गिरफ्तार     |   अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान की पहल, पड़ोसी देशों को दिया सैन्य गठबंधन का न्योता     |  

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 23 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘शहीद दिवस’ के अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोमवार को कहा कि उनका त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।

योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इंकलाब की ज्योति प्रज्वलित करने वाले अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।”

उन्होंने कहा, “उनका साहस, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना सदियों तक हमें ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की प्रेरणा देती रहेगी।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज बलिदान दिवस पर वीर हुतात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि।”

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर षड्यंत्र मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फांसी दी गई थी, इसलिए उनकी शहादत को नमन करने लिए 23 मार्च को ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

जिस समय तीनों स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई, तब उनकी उम्र 25 वर्ष से कम थी।

भाषा आनन्द शोभना खारी

खारी