Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइल से रविवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि38 मोदी पश्चिम एशिया लीड बैठक

प. एशिया संकट: प्रधानमंत्री मोदी ने ईंधन, ऊर्जा और उर्वरक आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के मद्देनजर कच्चे तेल, गैस और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों तथा ऊर्जा एवं उर्वरक क्षेत्रों से संबंधित स्थिति की रविवार को वरिष्ठ मंत्रियों के साथ समीक्षा की। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दि18 मोदी शाह

अमित शाह ने मोदी के सार्वजनिक जीवन में बिताए रिकॉर्ड 8,931 दिनों की सराहना की

नयी दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में बिताए गए रिकॉर्ड 8,931 दिनों की रविवार को सराहना की और कहा कि यह सेवा, कड़ी मेहनत एवं अटूट प्रतिबद्धता पर आधारित एक मील का पत्थर है।

प्रादे13 पंजाब आत्महत्या लीड प्राथमिकी

अधिकारी आत्महत्या मामला: पंजाब के पूर्व मंत्री भुल्लर, उनके पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

चंडीगढ़: पंजाब में भंडारण निगम के एक अधिकारी की कथित आत्महत्या के सिलसिले में पुलिस ने राज्य के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रादे102 उप्र अखिलेश महिला

देश में महिलाओं की स्थिति 'बहुत खराब' : अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश में महिलाओं की स्थिति 'बहुत खराब' होने का दावा करते हुए रविवार को कहा कि 'आधी आबादी' की भागीदारी के बिना सच्ची तरक्की मुमकिन नहीं है।

प्रादे86 केरल चुनाव भाजपा दूसरी लीड टिप्पणी

कांग्रेस और माकपा ने भाजपा उम्मीदवार की ‘‘हिंदू विधायक’’ टिप्पणी की कड़ी आलोचना की, शिकायत दर्ज

त्रिशूर (केरल), केरल विधानसभा चुनाव में गुरुवायूर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बी गोपालकृष्णन द्वारा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कथित तौर पर सांप्रदायिक टिप्पणी किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

प्रादे105 उत्तराखंड मंत्री विभाग

उत्तराखंड : धामी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, नए मंत्रियों को अहम जिम्मेदारियां

देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल में पांच नए सदस्यों को शामिल करने के दो दिन बाद रविवार को विभागों का बंटवारा कर दिया। इस दौरान कुछ पुराने मंत्रियों के कार्यभार में भी फेरबदल किया गया है।

प्रादे94 महाराष्ट्र खरात जांच

खरात प्रकरण: एसआईटी जांच तेज हुई, मंदिर के पुरोहित एवं चौकीदार से पूछताछ

मुंबई/नासिक, स्वयंभू बाबा अशोक खरात के विरूद्ध लगे बलात्कार, नर बलि और काला जादू के आरोपों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने ईशानेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी और नासिक के एक चौकीदार से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे52 छत्तीसगढ़ रोपवे लीड दुर्घटना

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में रोपवे ट्रॉली हादसे में एक महिला की मौत, छह लोग घायल

महासमुंद (छत्तीसगढ़), छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक पहाड़ी मंदिर से नीचे उतरते समय रोपवे ट्रॉली के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण एक महिला की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे27 आंध्र मिलावटी दूध

आंध्र प्रदेश: दूध में मिलावट के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई

राजमहेंद्रवरम, आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में संदिग्ध रूप से मिलावटी दूध पीने के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है, जबकि तीन लोगों का राजमहेंद्रवरम के अस्पतालों में इलाज जारी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

वि7 : ईरान अमेरिका

ईरान ने इजराइली परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास मिसाइलें दागीं, ट्रंप ने दी चेतावनी

काहिरा: ईरान ने शनिवार देर रात दक्षिणी इजराइल के दो इलाकों पर मिसाइल हमले किए, जिससे इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं और कई लोग घायल हो गए। ये हमले इजराइल के मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास हुए।

अर्थ25 एनसीएलएटी वेदांता अदाणी

वेदांता पहुंची एनसीएलएटी, जयप्रकाश एसोसिएट्स के अधिग्रहण के लिए अदाणी की बोली को दी चुनौती

नयी दिल्ली, दिग्गज कारोबारी समूह वेदांता ग्रुप ने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के अधिग्रहण के मामले में एनसीएलएटी का रुख किया है। कंपनी ने जेएएल को 14,535 करोड़ रुपये में अधिग्रहित करने के लिए अदाणी समूह की बोली को मिली राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मंजूरी को चुनौती दी है।

खेल4 : खेल आईपीएल पंत

आईपीएल में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे ऋषभ पंत

नयी दिल्ली: भारत की टी20 टीम में वापसी करने की कवायद में लगे ऋषभ पंत 28 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सत्र में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं।

भाषा शफीक नरेश

नरेश