Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

तेलंगाना भाजपा ने मोदी को सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने के लिए बधाई दी

हैदराबाद, 22 मार्च (भाषा) तेलंगाना राज्य भाजपा अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों के रूप में भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख के रूप में सेवा देने की उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी।

राव 'मूसी रिवर रेजुविनेशन एंड फैक्ट्स' पर राज्य पार्टी इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

पार्टी की एक प्रेस विज्ञप्ति में राव के हवाले से कहा गया, 'आज भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का दिन है कि नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में संयुक्त रूप से 8,931 दिन सार्वजनिक सेवा में पूरे कर लिए हैं, जिससे उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।'

इसमें कहा गया, 'यह भारत के राजनीतिक इतिहास में एक अनूठी उपलब्धि है। भाजपा और तेलंगाना की जनता की ओर से उन्होंने हार्दिक बधाई दी और उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।'

इस बीच, राव ने कहा कि भाजपा मूसी नदी को पुनर्जीवित करने का समर्थन करती है, लेकिन कांग्रेस सरकार द्वारा इसे लागू करने के तरीके का विरोध करती है।

उन्होंने दावा किया कि कई लोगों को बिना किसी वैध कारण के विस्थापित किया जा रहा है और सरकार नदी के आसपास रियल एस्टेट विकास पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विस्थापन से प्रभावित लोगों के साथ खड़ी रहेगी।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

रंजन