Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

पंजाब: होशियारपुर में ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण केंद्र में आग लगी, कोई हताहत नहीं

होशियारपुर (पंजाब), 22 मार्च (भाषा) टांडा रोड पर स्थित एक स्वचालित ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण केंद्र में रविवार को आग लग गई, जिससे सरकारी दस्तावेजों को काफी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और आशंका है कि आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट होना है।

सहायक उप-निरीक्षक जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त कॉल से घटना की जानकारी मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस दमकलकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और एक घंटे के अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया।

दमकल अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि आग बुझाने के लिए दो दमकल गाड़ियां भेजी गईं और इसपर काबू पा लिया गया। आग से कार्यालय के अंदर मौजूद सामान को काफी नुकसान पहुंचा जिसमें कार्यालय के दस्तावेजों का एक बड़ा हिस्सा भी शामिल है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अमनदीप कौर ने कहा कि आशंका है कि शॉर्टसर्किट इसका कारण हो सकता है, लेकिन सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष