Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

जम्मू-कश्मीर: भाजपा ने विधायकों से कहा, ‘केंद्र शासित प्रदेश सरकार के जनविरोधी रुख का पर्दाफाश करें’

जम्मू, 22 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को जम्मू-कश्मीर में अपने विधायकों को जनता की चिंताओं को उजागर करने और सरकार के जनविरोधी रुख को बेनकाब करने में सक्रिय रहने का निर्देश दिया।

एक प्रवक्ता ने बताया कि यह निर्देश भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद सत शर्मा और महासचिव (संगठन) अशोक कौल द्वारा जम्मू स्थित पार्टी मुख्यालय में बुलाई गई बैठक में दिया गया।

शर्मा ने जोर देकर कहा कि जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति में सतर्क व प्रतिबद्ध दृष्टिकोण की आवश्यकता है और विधायकों से सरकार के किसी भी जनविरोधी रुख को मजबूती से बेनकाब करने तथा हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

उन्होंने इसके अलावा विधायकों से नेशनल कांग्रेस (नेकां) के नेतृत्व वाली सरकार पर दबाव डालने का आग्रह किया कि वह किसी भी क्षेत्र के प्रति भेदभाव किए बिना जन कल्याण को बढ़ावा देने वाली नीतियों के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता दिखाए, जिससे सभी क्षेत्रों और सामाजिक समूहों के लिए समान विकास और न्याय सुनिश्चित हो सके।

शर्मा ने आश्वासन दिया कि भाजपा दृढ़ विपक्ष के रूप में कार्य करना जारी रखेगी ताकि सरकार जनता की जरूरतों के प्रति संवेदनशील बनी रहे।

वहीं कौल ने पार्टी विधायकों के बीच समन्वित प्रयासों और संगठनात्मक अनुशासन के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि विधायकों को पार्टी संगठन के साथ घनिष्ठ समन्वय में काम करना चाहिए ताकि जन मुद्दों, विशेष रूप से विकास, शासन और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश