Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

राजस्थान : प्रतापगढ़ में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दंपति समेत तीन की मौत

जयपुर, 22 मार्च (भाषा) राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर रविवार को एक पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद पिकअप वाहन सड़क से नीचे फिसलकर पलट गया, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सुहागपुरा थाने के प्रभारी मनीष वैष्णव ने बताया कि पीपलखूंट के डूंगलावाणी निवासी जीवन (35), उसकी पत्नी चंपा (30) और उनका मित्र गुड्डू (26) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बांसवाड़ा से प्रतापगढ़ की ओर जा रहे मुर्गियों से भरे एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल तीनों व्यक्तियों और पिकअप वाहन के चालक असलम खान को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान जीवन, चंपा और गुड्डू की मौत हो गई।

वहीं, चालक असलम खान की हालत गंभीर होने पर उसे मध्यप्रदेश के मंदसौर रेफर किया गया है।

भाषा

बाकोलिया रवि कांत