Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

एम जे डाफी ने जीता डीपी विश्व पीजीटीआई ओपन खिताब

नूंह, 22 मार्च (भाषा) दक्षिण अफ्रीका के गोल्फर एम जे डाफी ने आखिरी दौर में बोगीरहित 69 स्कोर करके तीन लाख डॉलर ईनामी राशि का डीपी विश्व पीजीटीआई ओपन खिताब जीत लिया ।

डाफी का कुल स्कोर 21 अंडर 267 रहा जिन्होंने अमेरिका के झारेड हैक और भारत के सप्तक तलवार को एक शॉट से हराया ।

यह होटल प्लानर टूर पर उनका दो महीने में दूसरा खिताब है और वह ‘रोड टू मालोरका’ रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं ।

तलवार को दूसरे स्थान पर रहने से 27000 डॉलर (करीब 25 लाख रूपये) मिले और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई आर्डर आफ मेरिट में उन्होंने शीर्ष स्थान कायम रखा ।

भारत के युवराज संधू संयुक्त छठे और रवि कुमार संयुक्त नौवे स्थान पर रहे । रशीद खान और प्रीतिश सिंह कारायत संयुक्त 17वें स्थान पर रहे ।

भाषा मोना

मोना