Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

एनआरएआई के राष्ट्रीय कोच कोर्स का समापन

जमशेदपुर, 22 मार्च (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के सात दिवसीय राष्ट्रीय कोच कोर्स का रविवार को समापन हो गया जिसका आयोजन जमीनी स्तर पर कोचिंग और देश में निशानेबाजी का वैज्ञानिक आधार पर ‘इकोसिस्टम’ तैयार करने के लिये किया गया था ।

झारखंड प्रदेश राइफल संघ के सहयोग से आयोजित कोर्स में पांच अलग अलग राज्यों के 33 कोचों ने भाग लिया जिसमें झारखंड के 19 कोच शामिल थे ।

कोर्स में तकनीकी श्रेष्ठता, खेल विज्ञान , कोचिंग के तौर तरीके और उन पर व्यवहारिक अमल को शामिल किया गया था ।

तकनीकी सत्र ओलंपियन और भारतीय टीम के कोच संजीव राजपूत और भारीतय टीम की कोच विद्या जादव की देखरेख में हुआ ।

खेल मनोविज्ञान सत्र का मार्गदर्शन नानकी चड्ढा ने किया जबकि आहार मॉड्यूल चार्वी बजाज के मार्गदर्शन में हुआ ।

कोर्स का दूसरा चरण भी जमशेदपुर में होगा और दोनों चरण होने के बाद प्रतिभागियों को एनआरएआई का सर्टिफिकेट दिया जायेगा ।

भाषा मोना

मोना