Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

दिल्ली: चलाकर देखने के बहाने मोटरसाइकिलें लेकर भागने वाला युवक गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) दिल्ली में खुद को खरीदार के रूप में पेश करने के बाद चलाकर देखने के बहाने मोटरसाइकिलें लेकर भागने के आरोपी 29 वर्षीय जालसाज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी निवासी पुनीत सतीजा के रूप में हुई है, जिसे हाल ही में एक शोरूम से हुई मोटरसाइकिल चोरी की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) शशांक जायसवाल ने एक बयान में कहा, 'रॉयल एनफील्ड शोरूम के एक कर्मचारी की शिकायत के बाद 19 मार्च को मामला दर्ज किया गया था, जिसने आरोप लगाया था कि एक ग्राहक बाइक को चलाकर देखने के लिए ले गया और उसे वापस नहीं लौटाया।'

पुलिस ने आरोपी का पता भालस्वा डेयरी क्षेत्र में लगाया जहां से उसे 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान, सतीजा ने दिल्ली-एनसीआर में एक ही तरीके से कई मोटरसाइकिलें चुराने की बात कबूल की। ​​डीसीपी ने बताया कि उसकी निशानदेही पर चोरी की छह महंगी मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

पुलिस ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के साथ ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी के कम से कम नौ मामले सुलझ गए हैं और आगे की जांच जारी है।

भाषा तान्या संतोष

संतोष