Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

दिल्ली में सामान्य से कम तापमान दर्ज, सोमवार को बादल छाए रहने का पूर्वानुमान

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक न्यूनतम तापमान भी औसत से 1.1 डिग्री कम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई है।

दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 51 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

भाषा

राखी धीरज

धीरज