Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

मुख्यमंत्री नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी

(इंट्रो में संशोधन के साथ)

अमरावती, 22 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सरकार का प्रमुख रहने की उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी।

नायडू ने कहा कि मोदी ने राष्ट्र की सेवा में 8,931 दिन पूरे किए हैं और उन्होंने इसे उनके नेतृत्व की एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सरकार का प्रमुख रहने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने और राष्ट्र की सेवा में 8,931 दिन पूरे करने पर मेरी ओर से हार्दिक बधाई।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि देश की प्रगति और समृद्धि के प्रति समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व व अथक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि मोदी का ‘2047 तक विकसित भारत’ का विजन भारत को उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित और निर्देशित करता रहेगा।

नायडू ने प्रधानमंत्री को देश को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर शक्तिवान बने रहने, उनके अच्छे स्वास्थ्य व सफलता की कामना की।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश राजकुमार

राजकुमार