Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में 'पाकिस्तानी' गुब्बारा देखा गया

नाहन (हिमाचल प्रदेश), 22 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के बखोग गांव में रविवार को उस समय दहशत फैल गई, जब खेतों में पाकिस्तान से जुड़े चिह्नों वाला एक गुब्बारा देखा गया।

गुब्बारा पर हरे रंग में 'पीआईए' लिखा होने के साथ ही पाकिस्तान से जुड़े प्रतीत होने वाले अन्य चिह्न भी थे। स्थानीय निवासी लोकेंद्र ठाकुर और उनकी पत्नी ने खेतों की ओर जाते समय गुब्बारा देखने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने इसे एक साधारण खिलौना गुब्बारा बताया और किसी भी प्रकार के सुरक्षा खतरे की संभावना से इनकार किया।

राजगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक विद्याचंद नेगी ने कहा कि प्रथम दृष्टया गुब्बारा संदिग्ध नहीं लगता और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने जनता से यह भी अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

इससे पहले भी ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिलों में इसी तरह के गुब्बारे देखे जा चुके हैं।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप