Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं की हत्या की

पेशावर, 22 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में रविवार तड़के अज्ञात बंदूकधारियों ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं की हत्या कर दी और दो बच्चों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना मरदान जिले के हरकी थाना क्षेत्र के कस्मी इलाके में हुई।

मृतकों में एक महिला और उसकी दो विवाहित बेटियां शामिल हैं जो ईद मनाने के लिए अपने माता-पिता के घर आई थीं।

घायल बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है जो जान गंवाने वाली बुजुर्ग महिला के पोते-पोती हैं।

‘रेस्क्यू 1122 आपातकालीन सेवा’ के कर्मियों ने घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची की हालत को ‘नाजुक’ बताया।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष