Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

उप्र : जालौन में मंदिर में शिवलिंग और नंदी की मूर्ति क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार

जालौन, 22 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई क्षेत्र में रविवार को झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौरसी मोड़ के पास स्थित एक मंदिर में शिवलिंग और नंदी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली क्षेत्र के चौरसी मोड़ स्थित मंदिर में सूरज कुमार नामक व्यक्ति ने शिवलिंग और नंदी की मूर्ति को खंडित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना से नाराज लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई और आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

वर्मा के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सूरज कुमार बताया है और वह बिहार के नालंदा का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मंदिर में नया शिवलिंग और नंदी की मूर्ति स्थापित कर दी गई है।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत