Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

कांग्रेस अकेले लड़ेगी त्रिपुरा जनजातीय परिषद चुनाव

अगरतला, 22 मार्च (भाषा) कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने रविवार को कहा कि पार्टी आगामी जनजातीय परिषद चुनाव अकेले लड़ेगी।

त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के 28 सदस्यीय चुनाव के लिए मतदान 12 अप्रैल को निर्धारित है जबकि मतगणना 17 अप्रैल को होगी।

साहा ने एक प्रेस वार्ता में कहा, “परिषद चुनाव कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी। हालांकि, अगर कोई समान विचारधारा वाली पार्टी समझौता करने में रुचि रखती है, तो उसका स्वागत है।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी का चुनाव प्रचार आदिवासी समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास पर केंद्रित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि छठी अनुसूची के क्षेत्र वर्षों से उपेक्षित रहे हैं।

साहा ने कहा कि आदिवासी कांग्रेस पिछले दो महीनों से पार्टी की चुनाव रणनीति पर काम कर रही है और उम्मीदवारों की सूची जल्द ही घोषित की जाएगी।

उन्होंने कहा, “हम आदिवासी लोगों से अवास्तविक वादे नहीं करेंगे। हालांकि परिषद को प्रत्यक्ष निधि उपलब्ध कराना, कोकबोरोक भाषा के लिए रोमन लिपि की शुरुआत और टीटीएएडीसी सशक्तीकरण विधेयक (125वां संवैधानिक संशोधन) पारित कराना जैसे मुद्दे हमारे घोषणापत्र में शामिल होंगे।”

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों के लोग पहले ही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के शासन का अनुभव कर चुके हैं लेकिन उन्होंने अभी तक कांग्रेस को मौका नहीं दिया है।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने पहले स्वायत्त जिला परिषद के गठन और विधानसभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित सीट की संख्या 17 से बढ़ाकर 20 करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

रॉय बर्मन ने मतदाताओं से कांग्रेस का समर्थन करने की अपील करते हुए आदिवासी समुदायों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक नयी शासन शैली का वादा किया।

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल