Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइल से रविवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

प्रादे53 उप्र हवाई अड्डा

उप्र : प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन

नोएडा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इसके मद्देनजर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा पहुंचे।

दि18 मोदी शाह

अमित शाह ने मोदी के सार्वजनिक जीवन में बिताए रिकॉर्ड 8,931 दिनों की सराहना की

नयी दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में बिताए गए रिकॉर्ड 8,931 दिनों की रविवार को सराहना की और कहा कि यह सेवा, कड़ी मेहनत एवं अटूट प्रतिबद्धता पर आधारित एक मील का पत्थर है।

प्रादे13 पंजाब आत्महत्या लीड प्राथमिकी

अधिकारी आत्महत्या मामला: पंजाब के पूर्व मंत्री भुल्लर, उनके पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

चंडीगढ़: पंजाब में भंडारण निगम के एक अधिकारी की कथित आत्महत्या के सिलसिले में पुलिस ने राज्य के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दि30 मुख्यमंत्री अस्पताल

दिल्ली में तीन अस्पतालों को एकीकृत कर एम्स जैसा संस्थान बनाने की योजना: रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि गुरु तेग बहादुर अस्पताल, दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को एम्स जैसे संस्थान के रूप में एकीकृत करने के प्रस्तावित कदम से राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ स्नातकोत्तर और एमबीबीएस सीट में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

दि19 दिल्ली आप सत्र बहिष्कार

विधायकों का निलंबन रद्द न होने पर आम आदमी पार्टी बजट सत्र का बहिष्कार करेगी: आतिशी

नयी दिल्ली, नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने रविवार को कहा कि अगर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के चार विधायकों का निलंबन रद्द नहीं किया गया तो उनकी पार्टी बजट सत्र का बहिष्कार करेगी।

प्रादे52 छत्तीसगढ़ रोपवे लीड दुर्घटना

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में रोपवे ट्रॉली हादसे में एक महिला की मौत, छह लोग घायल

महासमुंद (छत्तीसगढ़), छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक पहाड़ी मंदिर से नीचे उतरते समय रोपवे ट्रॉली के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण एक महिला की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दि13 केसी त्यागी रालोद शामिल

जद (यू) के पूर्व नेता के सी त्यागी रालोद में शामिल हुए

नयी दिल्ली: जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व नेता के सी त्यागी रविवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) में शामिल हो गए।

प्रादे27 आंध्र मिलावटी दूध

आंध्र प्रदेश: दूध में मिलावट के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई

राजमहेंद्रवरम, आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में संदिग्ध रूप से मिलावटी दूध पीने के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है, जबकि तीन लोगों का राजमहेंद्रवरम के अस्पतालों में इलाज जारी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

वि7 : ईरान अमेरिका

ईरान ने इजराइली परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास मिसाइलें दागीं, ट्रंप ने दी चेतावनी

काहिरा: ईरान ने शनिवार देर रात दक्षिणी इजराइल के दो इलाकों पर मिसाइल हमले किए, जिससे इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं और कई लोग घायल हो गए। ये हमले इजराइल के मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास हुए।

अर्थ25 एनसीएलएटी वेदांता अदाणी

वेदांता पहुंची एनसीएलएटी, जयप्रकाश एसोसिएट्स के अधिग्रहण के लिए अदाणी की बोली को दी चुनौती

नयी दिल्ली, दिग्गज कारोबारी समूह वेदांता ग्रुप ने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के अधिग्रहण के मामले में एनसीएलएटी का रुख किया है। कंपनी ने जेएएल को 14,535 करोड़ रुपये में अधिग्रहित करने के लिए अदाणी समूह की बोली को मिली राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मंजूरी को चुनौती दी है।

खेल4 : खेल आईपीएल पंत

आईपीएल में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे ऋषभ पंत

नयी दिल्ली: भारत की टी20 टीम में वापसी करने की कवायद में लगे ऋषभ पंत 28 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सत्र में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं।

‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें :

वि12 आकाशीय बिजली

प्राचीन यूनान और रोम के लोग आकाशीय बिजली की वजह क्या मानते थे?

सिडनी, क्या इसमें कोई अचरज की बात है कि प्राचीन समय में लोग आकाशीय बिजली को देवताओं की देन मानते थे? आज भी आकाशीय बिजली का डरावना अनुभव किसी अलौकिक घटना का आभास कराता है।

वि8 मस्तिष्क ज्वर

‘बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस’ जानलेवा है, इसके दीर्घकालिक दुष्प्रभाव हैं: नया अध्ययन

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड), ‘बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस’ (जीवाणु जनित मस्तिष्क ज्वर) एक बार फिर दुनियाभर में सुर्खियों में है। इस बीमारी के हाल में सामने आए मामले न्यूजीलैंड के ओटागो विश्वविद्यालय और इंग्लैंड के केंट विश्वविद्यालय से जुड़े हैं।

भाषा

शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल