Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

झारखंड: जमशेदपुर में भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई

जमशेदपुर, 22 मार्च (भाषा) झारखंड के जमशेदपुर में रविवार को सैकड़ों लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली।

यह रैली एग्रीको मैदान से शुरू हुई और लगभग छह किलोमीटर की दूरी तय करते हुए भालुबासा चौक व साकची गोलचक्कर से गुजरते हुए अपने शुरुआती बिंदु पर समाप्त हुई।

इस यात्रा में उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्हें 23 मार्च, 1931 को फांसी दी गई थी।

यात्रा का आयोजन करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान देश के युवाओं को प्रेरित करते रहे हैं।

आयोजकों ने दावा किया कि इस मार्च में लगभग 30,000 लोगों ने भाग लिया, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए जमशेदपुर में मार्च निकालने की शुरुआत 2016 में की गई थी।

भाषा जितेंद्र धीरज

धीरज