Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

ओमान में केरल के दो लोगों की मौत के मामले में सतीशन ने प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप की मांग की

तिरुवनंतपुरम, 22 मार्च (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी डी सतीशन ने ओमान में अचानक आई बाढ़ में केरल के दो लोगों की मौत और एक अन्य के लापता होने की खबरों के मद्देनजर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की।

अपने पत्र में सतीशन ने शनिवार को हुई उस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की, जिसमें केरल के त्रिथला निवासी यूसुफ और शामला की जान चली गई।

कांग्रेस नेता ने पत्र में कहा, ‘‘मैं शनिवार को ओमान में आई अचानक बाढ़ के बारे में गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आपको लिख रहा हूं, जिसके परिणामस्वरूप दो लोगों की जान चली गई और केरल की एक महिला अब भी लापता है।’’

रामला के रूप में पहचानी गई यह महिला भी त्रिथला की रहने वाली है।

खबरों के मुताबिक, पीड़ित लोग एक वाहन में यात्रा कर रहे थे जब वह ओमान के अल बतिना प्रांत में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गया।

सतीशन ने केंद्र से आग्रह किया कि वह जारी खोज एवं बचाव अभियानों में तेजी लाने के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के वास्ते तत्काल कदम उठाए।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र