Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

महाराष्ट्र: विरार में एक आवासीय इमारत में लगी आग, नौ लोगों को बचाया गया

पालघर, 22 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार सुबह 12 मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लगने के बाद नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विरार ईस्ट स्थित इमारत की आठवीं मंजिल पर पूर्वाह्न करीब 11 बजे लगी इस आग में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि आग से आठवीं मंजिल पर स्थित तीन फ्लैटों के प्रवेश द्वार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

उन्होंने बताया कि पूरी मंजिल पर घना धुआं छा गया और इमारत में फैल गया जिससे निवासियों में दहशत फैल गई।

प्रभावित फ्लैटों में फंसे बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों सहित नौ लोगों को आपात टीमों के पहुंचने से पहले ही सुरक्षित निकाल लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मी आग बुझाने और बचाव कार्यों में सहायता के लिए उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में लगभग दो घंटे लगे।

दो साल पुरानी इमारत में तकनीकी खामियों और सुरक्षा संबंधी चूक के लिए बिल्डर को दोषी ठहराते हुए निवासियों ने नगर निगम के अग्निशमन विभाग से तत्काल अग्नि सुरक्षा जांच की मांग की है।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच फिलहाल जारी है।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश