Breaking News

खड़गे को नरवणे की बुक से कोट की इजाजत नहीं मिलने पर विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट     |   गुजरात HC ने 45000 वर्ग मीटर जमीन आसाराम से वापस लेने की राज्य सरकार को मंजूरी दी     |   लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित     |   कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे     |   बेंगलुरु मेट्रो में किराए को लेकर हुई बढ़ोतरी 9 फरवरी से लागू होगी     |  

भाजपा नेता वाई खेमचंद सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

इंफाल, चार फरवरी (भाषा) भाजपा नेता वाई खेमचंद सिंह ने बुधवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के कुछ घंटों बाद यहां ‘लोक भवन’ में शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

अशांत मणिपुर पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन के अधीन था।

शपथ ग्रहण समारोह में कई भाजपा विधायक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और राज्य के शीर्ष राजग नेता शामिल हुए।

भाषा

शफीक संतोष

संतोष