Breaking News

खड़गे को नरवणे की बुक से कोट की इजाजत नहीं मिलने पर विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट     |   गुजरात HC ने 45000 वर्ग मीटर जमीन आसाराम से वापस लेने की राज्य सरकार को मंजूरी दी     |   लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित     |   कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे     |   बेंगलुरु मेट्रो में किराए को लेकर हुई बढ़ोतरी 9 फरवरी से लागू होगी     |  

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने निर्माण श्रमिकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम शुरू किया

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) रियल्ट एस्टेट क्षेत्र की कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने अपने सभी परियोजना स्थलों पर निर्माण श्रमिकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम शुरू किया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बयान में बताया कि उसने ‘गोदरेज सहयोग’ नाम से एक नई श्रम पहल शुरू की है, जो एक संरचित मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम है और इसका उद्देश्य परियोजना स्थलों पर काम करने वाले निर्माण श्रमिकों को सहयोग प्रदान करना है।

कंपनी मुंबई महानगर क्षेत्र के छह निर्माण स्थलों पर छह महीने का प्रायोगिक कार्यक्रम पहले ही पूरा कर चुकी है।

कंपनी के अनुसार, इस पहल को 79 चिन्हित निर्माण स्थलों पर लागू किया जाएगा, जिससे मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे प्रमुख बाजारों में लगभग 30,000 श्रमिकों तक पहुंच बनेगी।

गोदरेज प्रॉपर्टीज के कार्यकारी चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज ने कहा, ‘‘भारत की वृद्धि यात्रा हर दिन उन लाखों लोगों द्वारा आकार ले रही है जो हमारे शहरों और बुनियादी ढांचे का निर्माण करते हैं। देश का निर्माण करने वालों की भलाई का ध्यान रखना केवल कारोबारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक आवश्यकता है।’’

यह कार्यक्रम पेशेवर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की अग्रणी प्रदाता कंपनी 1 टू 1 हेल्प के सहयोग से लागू किया जा रहा है।

भाषा योगेश अजय

अजय