Breaking News

खड़गे को नरवणे की बुक से कोट की इजाजत नहीं मिलने पर विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट     |   गुजरात HC ने 45000 वर्ग मीटर जमीन आसाराम से वापस लेने की राज्य सरकार को मंजूरी दी     |   लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित     |   कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे     |   बेंगलुरु मेट्रो में किराए को लेकर हुई बढ़ोतरी 9 फरवरी से लागू होगी     |  

शाम छह बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइल से बुधवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

संसद32: संपूर्ण लीड स्थगित लोस

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की बैठक दिनभर के लिए स्थगित

नयी दिल्ली, विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही तीन बार के स्थगन के बाद शाम पांच बजे दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

संसद10: राहुल बिट्टू

संसद परिसर में नोकझोंक: राहुल ने बिट्टू को बताया ‘गद्दार’ तो भाजपा नेता ने ‘देश के दुश्मन’ करार दिया

नयी दिल्ली, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच नोकझोंक देखने को मिली जब संसद परिसर में कांग्रेस नेता ने उन्हें ‘गद्दार’ कहकर संबोधित किया और उसके जवाब में बिट्टू ने कांग्रेस नेताओं को ‘देश के दुश्मन’ बताया।

संसद33: जनगणना राप्र

जाति से संबंधित प्रश्न जनगणना के दूसरे चरण से पहले अधिसूचित किए जाएंगे : सरकार

नयी दिल्ली, सरकार ने बुधवार को संसद को बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण में जाति की गणना की जाएगी और जाति से संबंधित प्रश्न दूसरे चरण शुरू होने से पहले अधिसूचित किए जाएंगे।

अर्थ37: अमेरिका भारत लीड समझौता

अमेरिका के औद्योगिक एवं कृषि उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पर शुल्क को शून्य करेगा भारत : यूएसटीआर

न्यूयॉर्क/वॉशिंगटन, भारत व्यापार समझौते के तहत अमेरिकी औद्योगिक एवं कृषि उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला जैसे कि ‘‘फल’’ और ‘‘सब्जियों’’ पर शुल्क को घटाकर शून्य प्रतिशत कर देगा। एक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ने यह बात कही।

अर्थ15: कर विदेशी डेटा सेंटर

भारत में डेटा सेंटर स्थापित करने वाली विदेशी कंपनियों पर कोई कर जोखिम नहीं: वित्त मंत्रालय सूत्र

नयी दिल्ली, वैश्विक स्तर पर क्लाउड सेवाएं प्रदान करने वाली विदेशी कंपनियों को 20 साल की कर छूट देने का बजट प्रस्ताव केवल उन्हीं कंपनियों पर लागू होगा, जिन्होंने भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से अधिसूचित डेटा सेंटर स्थापित किया है। ऐसे मामलों में इन विदेशी कंपनियों की वैश्विक आय पर भारत में कर लगाए जाने का कोई जोखिम नहीं होगा। वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दि46: दिल्ली भाजपा राहुल प्रदर्शन

रवनीत बिट्टू पर राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन किया

नयी दिल्ली, संसद भवन परिसर में राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहे जाने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अकबर रोड स्थित कांग्रेस के पुराने मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया।

दि34: न्यायालय बंगाल लीड एसआईआर

एसआईआर विवाद: मुख्यमंत्री बनर्जी ने उच्चतम न्यायालय से लोकतंत्र की रक्षा की अपील की

नयी दिल्ली, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उच्चतम न्यायालय से मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की जारी कवायद में बुधवार को हस्तक्षेप करने का आग्रह किया ताकि ‘‘लोकतंत्र की रक्षा की जा सके’’ और आरोप लगाया कि राज्य को निशाना बनाया जा रहा है व यहां के लोगों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

प्रादे63: मप्र सरदार सरोवर विस्थापित

मप्र सरकार ने सरदार सरोवर बांध से प्रभावित परिवारों के लिए भूखंडों के मुफ्त पंजीकरण को मंजूरी दी

भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार ने पड़ोसी राज्य गुजरात में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध से प्रभावित 25,600 से अधिक परिवारों को आवंटित आवासीय भूखंडों के नि:शुल्क पंजीकरण को मंजूरी दे दी है।

वि1: अमेरिका जयशंकर बेसेंट

जयशंकर ने अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट से की मुलाकात, आर्थिक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से मुलाकात की तथा द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

खेल7: खेल बैडमिंटन एशिया भारत

बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने म्यांमा को 5-0 से हराया

किंगदाओ (चीन), मौजूदा चैंपियन भारतीय महिला टीम ने बुधवार को यहां ग्रुप वाई के अपने पहले मुकाबले में म्यांमा को 5-0 से हराकर बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

खेल14: खेल निशानेबाजी लीड भारत

एशियाई चैंपियनशिप: पिस्टल शूटर ईशा सिंह ने भारत को दिलाए दो स्वर्ण, सम्राट राणा को कांस्य

नयी दिल्ली, ओलंपियन ईशा सिंह ने पिछले साल के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए बुधवार को यहां एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप (पिस्टल/राइफल) के पहले दिन महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और भारत को टीम वर्ग में भी पीला तमगा दिलाने में मदद की, लेकिन विश्व चैंपियन सम्राट राणा को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें :

वि7: जीवन के बाद एआई

एआई के जरिए ‘डिजिटल आफ्टरलाइफ’ की अवधारणा पर मंथन, लेकिन कानूनी और नैतिक सवाल कायम

लंदन, (द कन्वरसेशन) सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन क्या आप अपने निधन के बाद भी अपनों से बातचीत करने वाला अपना एक इंटरैक्टिव “डिजिटल ट्विन” बनाना चाहेंगे? जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने मृतकों को मानो फिर से जीवित कर देने की संभावना पैदा कर दी है। तथाकथित ‘ग्रीफबॉट’ या ‘डेथबॉट’ तेजी से बढ़ते डिजिटल आफ्टरलाइफ उद्योग में फैल रहे हैं, जिसे ‘ग्रीफ टेक’ भी कहा जाता है।

भाषा राखी संतोष

संतोष