Breaking News

खड़गे को नरवणे की बुक से कोट की इजाजत नहीं मिलने पर विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट     |   गुजरात HC ने 45000 वर्ग मीटर जमीन आसाराम से वापस लेने की राज्य सरकार को मंजूरी दी     |   लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित     |   कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे     |   बेंगलुरु मेट्रो में किराए को लेकर हुई बढ़ोतरी 9 फरवरी से लागू होगी     |  

रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार 'तुष्टीकरण की राजनीति' में लिप्त है: नितिन नवीन

हैदराबाद, चार फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना में रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार ‘‘तुष्टीकरण की राजनीति’’ में लिप्त है और तेलुगु लोगों, भाषा और वर्तमान सामाजिक ताने-बाने का दमन कर रही है।

नवीन ने महबूबनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुलेआम ऐसे नारे लगाते हैं जिनसे संस्कृति और सनातनी परंपराओं को नुकसान पहुंचता है और ‘‘कांग्रेस का मतलब मुसलमान और मुसलमान का मतलब कांग्रेस’’ जैसे नारे उनकी राजनीति के पीछे की मानसिकता को दर्शाते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार के दौरान मंदिरों पर हमले हुए।

नवीन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस सिर्फ मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति के लिए काम करती है, आम जनता के लिए नहीं। तेलंगाना के लोग और तेलुगु भाषी लोग उनके लिए कुछ भी मायने नहीं रखते।’’

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि तेलंगाना में वक्फ बोर्ड देश के सबसे धनी बोर्ड में से एक बन गया है, जिसके पास लगभग 77,000 एकड़ जमीन है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि सरकार जानबूझकर समाज के हितों की कीमत पर वक्फ बोर्ड को मजबूत करने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस और कांग्रेस दोनों सरकारें तेलंगाना की जनता से किये गये वादों को पूरा करने में विफल रही हैं।

नवीन ने कहा कि हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और हल्दी बोर्ड की घोषणाएं तेलंगाना के विकास के प्रति राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (सरकार) की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

भाषा

देवेंद्र सुरेश

सुरेश