Breaking News

खड़गे को नरवणे की बुक से कोट की इजाजत नहीं मिलने पर विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट     |   गुजरात HC ने 45000 वर्ग मीटर जमीन आसाराम से वापस लेने की राज्य सरकार को मंजूरी दी     |   लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित     |   कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे     |   बेंगलुरु मेट्रो में किराए को लेकर हुई बढ़ोतरी 9 फरवरी से लागू होगी     |  

मालेगांव नगर निकाय: महापौर पद के लिए तीन, उप महापौर पद के लिए पांच पार्षद मैदान में

नासिक, चार फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव नगर निगम में महापौर और उप महापौर के पदों के लिए होने वाले चुनाव दिलचस्प हो गए हैं क्योंकि तीन पार्षदों ने महापौर पद के लिए और पांच ने उप महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

इन पदों के लिए चुनाव सात फरवरी को होंगे।

हाल में हुए नगर निकाय चुनावों में 'इंडियन सेक्युलर लार्जेस्ट एसेंबली ऑफ महाराष्ट्र' (इस्लाम) 84 सदस्यीय मालेगांव नगर निगम में 35 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, उसके बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादउल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को 21 सीट, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 18, समाजवादी पार्टी (एसपी) को पांच, कांग्रेस को तीन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दो सीट पर जीत मिली।

इस्लाम पार्टी और सपा ने गठबंधन करके 'मालेगांव सेक्युलर फ्रंट' बनाया और इस तरह 40 सीट हासिल की है। ऐसे में बहुमत हासिल करने के लिए केवल तीन और सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता है।

भाषा शुभम सुभाष

सुभाष