Breaking News

खड़गे को नरवणे की बुक से कोट की इजाजत नहीं मिलने पर विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट     |   गुजरात HC ने 45000 वर्ग मीटर जमीन आसाराम से वापस लेने की राज्य सरकार को मंजूरी दी     |   लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित     |   कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे     |   बेंगलुरु मेट्रो में किराए को लेकर हुई बढ़ोतरी 9 फरवरी से लागू होगी     |  

तुर्की एयरलाइंस का विमान आपात स्थिति में कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरा

कोलकाता, चार फरवरी (भाषा) तुर्की एयरलाइंस की एक उड़ान के इंजन में खराबी आने के बाद विमान ने कोलकाता हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पायलट ने विमान के दाहिने इंजन में आग लगने की सूचना दी थी। यह उड़ान काठमांडू से तुर्किये के इस्तांबुल जा रही थी।

बयान के अनुसार, पायलट ने विमान के दाहिने इंजन में आग लगने के कारण संकट की स्थिति के बारे में सूचित करने के लिए रेडियो संदेश जारी किया और अपराह्न 1:38 बजे कोलकाता की ओर जाने देने का अनुरोध किया।’’

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि विमान ने पूरी आपातकालीन स्थिति में यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की और इंजन में लगी आग पर अपराह्न 1.51 बजे तक काबू पा लिया गया।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के घायल होने की सूचना नहीं है।

भाषा रवि कांत रवि कांत सुभाष

सुभाष