Breaking News

खड़गे को नरवणे की बुक से कोट की इजाजत नहीं मिलने पर विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट     |   गुजरात HC ने 45000 वर्ग मीटर जमीन आसाराम से वापस लेने की राज्य सरकार को मंजूरी दी     |   लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित     |   कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे     |   बेंगलुरु मेट्रो में किराए को लेकर हुई बढ़ोतरी 9 फरवरी से लागू होगी     |  

दिल्ली: पारिवारिक विवाद के कारण बिजली के खंभे पर चढ़ा व्यक्ति, सुरक्षित उतारा गया

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) उत्तरी दिल्ली के गोपालपुर इलाके में, पारिवारिक विवाद के कारण 28 वर्षीय एक रिक्शा चालक बुधवार सुबह बिजली के खंभे पर चढ़ गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की पहचान गोपालपुर निवासी मिंटू के रूप में हुई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मिंटू की पत्नी के मुताबिक, पारिवारिक कलह के कारण उसने यह कदम उठाया।

अधिकारी ने यह भी बताया कि मिंटू को कथित तौर पर शराब की लत है।

पुलिस ने बताया कि दमकल विभाग और बिजली विभाग की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 8.46 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हाई-टेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया है जिसके तुरंत बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया।

भाषा प्रचेता सुभाष

सुभाष