Breaking News

खड़गे को नरवणे की बुक से कोट की इजाजत नहीं मिलने पर विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट     |   गुजरात HC ने 45000 वर्ग मीटर जमीन आसाराम से वापस लेने की राज्य सरकार को मंजूरी दी     |   लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित     |   कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे     |   बेंगलुरु मेट्रो में किराए को लेकर हुई बढ़ोतरी 9 फरवरी से लागू होगी     |  

जालौन में पत्थर से दलित महिला का सिर कुचल कर हत्या

जालौन (उप्र), चार फरवरी (भाषा) जिले के एक गांव में 55 वर्षीय दलित महिला की कथित तौर पर हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में पत्थर से महिला का सिर कुचल कर हत्या की गई है और उसका शव निर्वस्त्र मिला है।

उनके अनुसार, शव पीड़िता के घर से लगभग 20 मीटर दूर एक खेत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच के लिए इलाके को घेर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब नौ बजे महिला का शव पड़ने होने की सूचना मिली।

वर्मा ने बताया, 'पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की पहचान पता करने के लिए स्थानीय निवासियों से पूछताछ की।' उन्होंने कहा कि महिला की पहचान हो चुकी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'आरोपी की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'

उन्होंने कहा कि जांच के इस चरण में यौन उत्पीड़न की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

भाषा सं. जफर नोमान

नोमान