Breaking News

खड़गे को नरवणे की बुक से कोट की इजाजत नहीं मिलने पर विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट     |   गुजरात HC ने 45000 वर्ग मीटर जमीन आसाराम से वापस लेने की राज्य सरकार को मंजूरी दी     |   लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित     |   कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे     |   बेंगलुरु मेट्रो में किराए को लेकर हुई बढ़ोतरी 9 फरवरी से लागू होगी     |  

समाजशास्त्री आंद्रे बेते का 91 वर्ष की आयु में निधन

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) प्रख्यात समाजशास्त्री और लेखक आंद्रे बेते का मंगलवार रात वृद्धावस्था संबंधी बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।

उनकी बेटी राधा बेते ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया 'मेरे पिता कुछ समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। कल रात हम उन्हें घर लाए, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।'

उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया।

आंद्रे बेते 2003 से दिल्ली विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के प्रोफेसर एमेरिटस थे। वह भारत में जाति व्यवस्था और सामाजिक असमानताओं पर अपने अध्ययनों के लिए जाने जाते हैं।

पश्चिम बंगाल में जन्मे बेते कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में रहने लगे।

उनके पिता फ्रांसीसी थे जबकि मां भारतीय थीं।

बेते ने राजनीतिक समाजशास्त्र से लेकर धर्म के समाजशास्त्र तक विभिन्न विषयों पर आधारित कई पुस्तकें लिखीं।

साहित्य और शिक्षा में उनके योगदान के लिए उन्हें 2005 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

भाषा

शुभम सुभाष

सुभाष