Breaking News

खड़गे को नरवणे की बुक से कोट की इजाजत नहीं मिलने पर विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट     |   गुजरात HC ने 45000 वर्ग मीटर जमीन आसाराम से वापस लेने की राज्य सरकार को मंजूरी दी     |   लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित     |   कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे     |   बेंगलुरु मेट्रो में किराए को लेकर हुई बढ़ोतरी 9 फरवरी से लागू होगी     |  

राजस्थान: ईडी ने कथित 'गबन' मामले में पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया

जयपुर, चार फरवरी (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय ने राजस्थान के एक पूर्व विधायक को विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि में गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आरोपी पूर्व विधायक ने बुधवार को दावा किया कि वह षडयंत्र का शिकार हुए हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बहरोड़ के पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत यादव को मंगलवार देर रात शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार यह गिरफ्तारी 2021-22 के दौरान 3.72 करोड़ रुपये के कथित गबन से जुड़ी जांच के सिलसिले में हुई है।

यादव ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

यहां ईडी कार्यालय से बाहर निकलते समय पूर्व विधायक ने कहा, 'सत्यमेव जयते। षडयंत्र का शिकार हुआ हूं। निश्चित रूप से कलयुग का अभिमन्यु हूं... चक्रव्यूह तोड़कर आऊंगा। चाहे मुझे कितने भी झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश करें, बलजीत यादव दबेगा नहीं। लगातार षड्यंत्र रचा जा रहा है।'

यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक कारणों से बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि बहरोड़ से भाजपा विधायक जसवंत यादव उनकी छवि खराब करके अपने बेटे को राजनीतिक रूप से स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

ईडी का आरोप है कि विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत आवंटित धनराशि का दुरुपयोग निर्वाचन क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के लिए खेल उपकरण खरीदने में किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पहली सूचना रिपोर्ट के बाद यह मामला धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया था।

भाषा पृथ्वी नोमान

नोमान