Breaking News

खड़गे को नरवणे की बुक से कोट की इजाजत नहीं मिलने पर विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट     |   गुजरात HC ने 45000 वर्ग मीटर जमीन आसाराम से वापस लेने की राज्य सरकार को मंजूरी दी     |   लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित     |   कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे     |   बेंगलुरु मेट्रो में किराए को लेकर हुई बढ़ोतरी 9 फरवरी से लागू होगी     |  

रवनीत बिट्टू पर राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन किया

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) संसद भवन परिसर में राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहे जाने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अकबर रोड स्थित कांग्रेस के पुराने मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी मानसिंह रोड पर एकत्र हुए और 'सिख सरदार है, राहुल गांधी गद्दार है' के नारे लगाते हुए कांग्रेस नेता गांधी को माफी मांगने को कहा।

यह घटना संसद के मकर द्वार के निकट हुई, जब वहां वर्तमान बजट सत्र की शेष अवधि से निलंबित किए गए आठ विपक्षी सांसद प्रदर्शन कर रहे थे।

कांग्रेस के नेता रह चुके बिट्टू संसद भवन में प्रवेश कर रहे थे और वह टिप्पणी करते सुने गए कि ये (प्रदर्शन कर रहे सांसद) जंग जीतकर आए हैं।

इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘देखिए यहां एक गद्दार चला आ रहा है...मेरे गद्दार मित्र, चिंता मत करो, वापस आ जाओ।’’

इस पर बिट्टू ने कहा कि ‘‘ये देश के दुश्मन हैं।’’

प्रदर्शनकारियों में भाजपा के कई सिख नेता भी शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने मानसिंह रोड से आगे बढ़ने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया।

भाषा

राखी

देवेंद्र

देवेंद्र