Breaking News

टीम इंडिया के हेड कोच गंभीर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, बप्पा के दर्शन किए     |   खड़गे को नरवणे की बुक से कोट की इजाजत नहीं मिलने पर विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट     |   गुजरात HC ने 45000 वर्ग मीटर जमीन आसाराम से वापस लेने की राज्य सरकार को मंजूरी दी     |   लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित     |   कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे     |  

फडणवीस ने ‘लाडकी बहिन’ योजना को अजित पवार के नाम पर बदलने की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया

मुंबई, चार फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार दिवंगत उपमुख्यमंत्री और राकांपा नेता अजित पवार के नाम पर ‘लाडकी बहिन’ योजना का नाम बदलने की मांग पर विचार करेगी।

राकांपा के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अमोल मिटकरी ने मंगलवार को मांग की थी कि महिलाओं को वित्तीय सहायता देने वाली सरकार की प्रमुख योजना ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन’ का नाम बदलकर अजित पवार के नाम पर रखा जाए।

हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा, ‘‘कई मांगें हैं। हम साथ बैठकर सोचेंगे कि इसे कैसे किया जाए।’’

राकांपा नेता अजित पवार और चार अन्य लोगों की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी।

मिटकरी ने कहा था कि अजित दादा राज्य की महिलाओं के पसंदीदा भाई थे।

उन्होंने कहा, ‘‘जब वह (अजित) अपनी यात्राओं के दौरान पूरे राज्य में घूमते थे, तो उनकी कलाई राखियों से भरी होती थी। अगर राज्य सरकार इस योजना का नाम ‘अजित दादा लाडकी बहिन’ योजना रखती है, तो यह उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।’’

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश