Breaking News

टीम इंडिया के हेड कोच गंभीर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, बप्पा के दर्शन किए     |   खड़गे को नरवणे की बुक से कोट की इजाजत नहीं मिलने पर विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट     |   गुजरात HC ने 45000 वर्ग मीटर जमीन आसाराम से वापस लेने की राज्य सरकार को मंजूरी दी     |   लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित     |   कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे     |  

मनजिंदर सिरसा ने सिख मंत्री को 'गद्दार' कहने को लेकर राहुल गांधी की आलोचना की

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहे जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की।

सिरसा ने इसे सिख समुदाय का अपमान बताया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से गांधी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर सिरसा ने कहा कि गांधी द्वारा एक सिख नेता के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा 'बिल्कुल अस्वीकार्य' है।

संसद के मकर द्वार के बाहर बुधवार को गांधी और बिट्टू के बीच तीखी बहस हुई।

कांग्रेस द्वारा जारी किए गए वीडियो में गांधी, बिट्टू को 'गद्दार' कहते हुए सुने जा सकते हैं, वहीं केंद्रीय मंत्री ने पलटवार करते हुए 'देश का दुश्मन' कहा।

सिख समुदाय से आने वाले बिट्टू तीन बार सांसद रहे हैं और रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। वह 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

सिरसा ने कहा, 'एक सिख सरदार होता है जो कभी गद्दार नहीं हो सकता। अगर कोई गद्दार है तो वह गांधी परिवार है।' उन्होंने कांग्रेस पर सिखों का बार-बार अपमान करने का आरोप लगाया।

पर्यावरण मंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष से विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।

पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते बिट्टू 2024 में भाजपा में शामिल होने से पहले लुधियाना और आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद थे।

भाषा शुभम सुभाष

सुभाष