Breaking News

मेघालय कोयला खदान हादसे पर अमित शाह ने CM से बात की     |   ट्रंप के दामाद जेयर्ड कुश्नर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ कतर पहुंचे     |   मुंबई का मेयर चुनाव 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगा     |   UPSC सिविल सेवा प्री-एग्जाम 24 मई को, उम्मीदवारों के लिए फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य     |   बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली: राहुल गांधी     |  

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 315.10 करोड़ रुपये की कमाई की

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) सनी देओल अभिनीत फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म अब तक 315.10 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

फिल्म 23 जनवरी को रिलीज़ हुई थी, जिसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। यह 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का ‘सीक्वल’ है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सनी देओल इसके पहले भाग ‘बॉर्डर’ में भी थे।

फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये और पहले सप्ताहांत में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 129.89 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले सप्ताह के दौरान फिल्म की कमाई 244.97 करोड़ रुपये रही।

फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉक्स ऑफिस के ये आंकड़े साझा किए। पोस्ट में फिल्म का पोस्टर भी शामिल था। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक कुल 315.10 करोड़ रुपये की कमाई की है।

भाषा शोभना सुभाष

सुभाष