Breaking News

मेघालय कोयला खदान हादसे पर अमित शाह ने CM से बात की     |   ट्रंप के दामाद जेयर्ड कुश्नर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ कतर पहुंचे     |   मुंबई का मेयर चुनाव 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगा     |   UPSC सिविल सेवा प्री-एग्जाम 24 मई को, उम्मीदवारों के लिए फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य     |   बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली: राहुल गांधी     |  

उप्र में बस पटलने से तीन साल के बच्चे की मौत, एक दर्जन यात्री घायल

फिरोजाबाद (उप्र), चार फरवरी (भाषा) जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस के अनियंत्रित होकर पलटने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गयी, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है। बस में लगभग 45 यात्री सवार थे।

नसीरपुर थाने के प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि दुर्घटना में लगभग 10-12 यात्रियों को मामूली चोटें आईं और सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिकोहाबाद भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया ।

सोलंकी ने बताया कि इस दर्घटना में बस सवार यात्री कृष्ण यादव के तीन साल के बटे शुभ की मौत हो गई।

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को अपने साथ ले गए।

भाषा सं जफर नोमान

नोमान