नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइल से बुधवार अपराह्न ढाई बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
संसद21 लीड गोयल लोस रास
अमेरिका के साथ व्यापार समझौता ऐतिहासिक, हम कृषि क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सफल रहे: गोयल
नयी दिल्ली: संसद में बुधवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को ‘ऐतिहासिक’ करार देते हुए कहा कि भारत इस समझौते में कृषि और दुग्ध क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सफल रहा है।
संसद14 कांग्रेस व्यापार समझौता रास
संसद सत्र के दौरान वाणिज्य मंत्री की प्रेस वार्ता सदन की परंपरा का उल्लंघन है : कांग्रेस
नयी दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल द्वारा सत्र के दौरान संसद के बाहर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर प्रेस वार्ता करने पर चिंता व्यक्त की।
संसद19 दूसरी लीड स्थगित लोस
लोकसभा: भाजपा सांसद ने किया कुछ किताबों का उल्लेख, विपक्ष के हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को लोकसभा में कुछ किताबों का जिक्र करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा और इस पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद शाम पांच बजे तक स्थगित कर दी गई।
अर्थ15 कर विदेशी डेटा सेंटर
भारत में डेटा सेंटर स्थापित करने वाली विदेशी कंपनियों पर कोई कर जोखिम नहीं: वित्त मंत्रालय सूत्र
नयी दिल्ली: वैश्विक स्तर पर क्लाउड सेवाएं प्रदान करने वाली विदेशी कंपनियों को 20 साल की कर छूट देने का बजट प्रस्ताव केवल उन्हीं कंपनियों पर लागू होगा, जिन्होंने भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से अधिसूचित डेटा सेंटर स्थापित किया है। ऐसे मामलों में इन विदेशी कंपनियों की वैश्विक आय पर भारत में कर लगाए जाने का कोई जोखिम नहीं होगा। वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
दि6 न्यायालय बंगाल एसआईआर
प. बंगाल में एसआईआर संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई से पहले न्यायालय पहुंचीं ममता बनर्जी
नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर एक महत्वपूर्ण सुनवाई से पहले बुधवार को उच्चतम न्यायालय पहुंचीं।
प्रादे41 मणिपुर सरकार
राजग विधायक दल के नेता वाई खेमचंद सिंह ने मणिपुर में सरकार बनाने का दावा पेश किया
इंफाल: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल के नेता वाई खेमचंद सिंह ने बुधवार को मणिपुर में सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा की मणिपुर इकाई की अध्यक्ष ए. शरद देवी ने यह जानकारी दी।
प्रादे19 उप्र बहनें लीड मौत
गाजियाबाद: नौवीं मंजिल से कूदने से तीन बहनों की मौत, ऑनलाइन गेम की लत संबंधी पहलू की जांच जारी
गाजियाबाद (उप्र), गाजियाबाद में मंगलवार देर रात नौवीं मंजिल में स्थित एक फ्लैट की बालकनी से कथित तौर पर कूदने से तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे40 कश्मीर लीड मुठभेड़
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के एक दूरस्थ जंगल में 20 घंटे से अधिक समय तक जारी अभियान के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वि3 अमेरिका रुबियो जयशंकर
जयशंकर, रुबियो ने व्यापार समझौते का स्वागत किया; ऊर्जा, परमाणु, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों पर चर्चा की
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में हुए व्यापार समझौते का 'स्वागत' किया और महत्वपूर्ण खनिजों की खोज और खनन पर द्विपक्षीय सहयोग को 'औपचारिक रूप देने' पर मंगलवार को चर्चा की।
खेल11 खेल निशानेबाजी भारत
एशियाई चैंपियनशिप: सम्राट राणा ने एयर पिस्टल में कांस्य और टीम ने रजत पदक जीता
नयी दिल्ली: विश्व चैंपियन सम्राट राणा एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए और उन्हें बुधवार को यहां प्रतियोगिता के पहले दिन कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
खेल12 खेल मुक्केबाजी भारत
हितेश और प्रीति की अगुवाई में भारतीय मुक्केबाजों की शानदार शुरुआत
लानुसिया (स्पेन): हितेश गुलिया (70 किग्रा) और प्रीति (54 किग्रा) की शानदार जीत की बदौलत भारत ने बॉक्सम एलीट इंटरनेशनल 2026 मुक्केबाजी टूर्नामेंट में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की।
भाषा खारी शफीक
शफीक