Breaking News

मेघालय कोयला खदान हादसे पर अमित शाह ने CM से बात की     |   ट्रंप के दामाद जेयर्ड कुश्नर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ कतर पहुंचे     |   मुंबई का मेयर चुनाव 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगा     |   UPSC सिविल सेवा प्री-एग्जाम 24 मई को, उम्मीदवारों के लिए फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य     |   बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली: राहुल गांधी     |  

महाराष्ट्र विधानपरिषद की एक समिति ने शिंदे के खिलाफ टिप्पणी मामले में कुणाल कामरा को तलब किया

मुंबई, चार फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र विधानपरिषद की विशेषाधिकार समिति ने कॉमेडियन कुणाल कामरा और शिवसेना (उबाठा) नेता सुषमा अंधारे को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में सुनवाई के लिए तलब किया है।

विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के विधानपरिषद सदस्य प्रसाद लाड ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कामरा और अंधारे को 15 दिन पहले नोटिस जारी किया गया था।

उन्होंने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार अपराह्न दो बजे समिति के समक्ष सुनवाई के लिए उपस्थित होने को कहा गया है।

लाड ने कहा, ‘‘यदि वे दो बार समन भेजे जाने के बाद भी उपस्थित नहीं होते हैं, तो समिति उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लेगी।’’

भाजपा के विधानपरिषद सदस्य प्रवीण दारेकर ने शिवसेना नेता शिंदे के बारे में ‘‘अपमानजनक टिप्पणी’’ के लिए कामरा और अंधारे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। शिवसेना, भाजपा-नीत महायुति का घटक दल है।

अक्सर अपने सत्ता-विरोधी विचारों के कारण विवादों में रहने वाले कामरा ने पिछले साल एक पैरोडी गीत में शिंदे को निशाना बनाया था, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिये परोक्ष रूप से उन्हें गद्दार कहा था।

विपक्षी शिवसेना (उबाठा) नेता अंधारे ने कामरा का समर्थन किया था।

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश