Breaking News

मेघालय कोयला खदान हादसे पर अमित शाह ने CM से बात की     |   ट्रंप के दामाद जेयर्ड कुश्नर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ कतर पहुंचे     |   मुंबई का मेयर चुनाव 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगा     |   UPSC सिविल सेवा प्री-एग्जाम 24 मई को, उम्मीदवारों के लिए फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य     |   बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली: राहुल गांधी     |  

आईआईटी बॉम्बे के छात्र ने छात्रावास की छत से कूदकर आत्महत्या की

मुंबई, चार फरवरी (भाषा) मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के 21 वर्षीय एक छात्र ने बुधवार तड़के छात्रावास की छत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पवई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मुंबई के पवई इलाके में स्थित संस्थान के छात्रावास संख्या चार में देर रात करीब एक बजे हुई।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान राजस्थान के पिलानी निवासी नमन अग्रवाल के रूप में हुई है और वह इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष का छात्र था। उन्होंने बताया कि छात्र द्वारा उठाए गए इस कदम के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के आधार पर पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा प्रचेता अमित

अमित