Breaking News

मेघालय कोयला खदान हादसे पर अमित शाह ने CM से बात की     |   ट्रंप के दामाद जेयर्ड कुश्नर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ कतर पहुंचे     |   मुंबई का मेयर चुनाव 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगा     |   UPSC सिविल सेवा प्री-एग्जाम 24 मई को, उम्मीदवारों के लिए फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य     |   बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली: राहुल गांधी     |  

मजबूत मांग से जस्ता की वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) हाजिर मांग में तेजी से वायदा कारोबार में जस्ता की कीमत बुधवार को 1.40 रुपये की बढ़त के साथ 328.60 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जस्ता के मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 1.40 रुपये यानी 0.43 प्रतिशत बढ़कर 328.60 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 91 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की तेज मांग से प्रतिभागियों के अपने सौदों को बढ़ाया जिससे जस्ता कीमतों में तेजी आई।

भाषा निहारिका

निहारिका