Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

असम का वो गांव जहां का बच्चा-बच्चा जानता है काला जादू, महाभारत काल से जुड़ा है इतिहास

भारत देश में ऐसी कई जगहें हैं, जिनकी अपनी अलग कहानियाँ और इतिहास है। एसे ही आज हम आपको एक जगह के बारे में बताने वाले हैं, जो असम की राजाधानी गुवाहटी से मात्र 40 किलोमीटर दूर स्थित मायोंग गावँ की हैं। यह गाँव खासतौर पर काला जादू के लिए जाना जाता हैं और इसे भारत का ‘काला जादू राजाधानी’ भी कहते हैं। 

यहाँ का बच्चा-बच्चा तक काला जादू जानता हैं। इन्हीं रहस्यमय बातों के कारण लोग यहाँ एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। इस जगह को काला जादू के अलावा प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से भी काफी पसंद किया जाता हैं। मायोंग गाँव का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ हैं। ये गाँव भीम के पुत्र घटोत्कच का था। उसे इस गाँव का राजा माना जाता था। 

ऐसा बोला जाता है कि घटोत्कच ने मायोंग से जादुई शक्तियाँ प्राप्त करने के बाद महाभारत के युद्ध में भाग लिया था। इसके अलावा लोगों का ये भी कहना है कि मणिपुर के मोइरंग के निवासी इस गाँव में बसे हुए थे जिसके कारण इसका का नाम मायोंग पड़ा।