Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

आज 9 जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बारिश दो दिनों के लिए थम गई है। बारिश थमने से उमस बढ़ने लगी है। छह अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और अधिकांश जगहों पर भारी बारिश की संभावना रहेगी। इन दिनों प्रदेश के नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति है। साथ ही गांव के सड़के पानी से लबालब भरी हुई है। 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 48 घंटे में बिलासपुर, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बीजापुर, बलरामपुर, कोरबा, दुर्ग समेत रायपुर जिले में बारिश हो सकती है।