Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

Odisha: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट, 27 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Odisha: उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और आस-पास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा में लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में और तेज बारिश की चेतावनी दी है। आज सुबह तक पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। इनमें दो जगहों पर 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पांच जिलों - अंगुल, ढेंकनाल, कटक, कालाहांडी और नबरंगपुर - में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए रेड एलर्ट जारी किया है। कई दूसरे जिलों के लिए भी ऑरेंज और येलो एलर्ट जारी किए गए हैं। भारी बारिश के आसार को देखते हुए अधिकारियों को आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तटीय इलाकों में मछुआरों से 24 अगस्त तक समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है।