Breaking News

दिल्ली: विकासपुरी में बस में लगी भीषण आग     |   यूपी में बजट सत्र आज से, 11फरवरी को पेश होगा बजट     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जापान की नव निर्वाचित पीएम तकायची को दी जीत की बधाई     |   विपक्षी नेताओं की बैठक, आज सुबह 10 बजे खड़गे के दफ्तर में होगी मीटिंग     |   उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई     |  

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी दोबारा रफ्तार

छत्तीसगढ़ में मानसून ने दोबारा से रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को राजधानी रायपुर में झमाझम बारिश हुई। वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अच्छी वर्षा होने के आसार हैं, जबकि बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसकी वजह से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी वर्षा होने के साथ ही एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना बन रही है। 

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को सर्वाधिक वर्षा बस्तर के भोपालपट्टनम में 17 सेमी हुई। जबकि कई क्षेत्रों में एक सेमी तक वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के पिछले 30 वर्षों के औसत आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान लगभग प्रदेश के सभी हिस्सों में सामान्य से ज्यादा है। बिलासपुर में यह सामान्य से 3.5 डिग्री, अंबिकापुर में 3.3, पेंड्रा रोड में 3.1, रायपुर में 2.5, दुर्ग में 1.4 और जगदलपुर में 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।  न्यूनतम तापमान दुर्ग के अलावा सभी हिस्सों में सामान्य औसत से अधिक है।